फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: एक बार फिर चोरों का निशाना बना सूना मकान, ताला तोड़कर जेवरात और नगदी समेत लाखों का सामान साफ

Tue, 23 Jul 2024 11:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर के शिवाजी पार्क क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी समेत 15 से 20 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरों ने शिवाजी पार्क क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाते हुए वहां से जेवरात और नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया। घर के लोग बाहर गए हुए थे, तभी पीछे से यह वारदात हुई। पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोसियों से घर में चोरी होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन


पीड़ित महिला लवली ने बताया कि घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। पीछे से चोरों ने यह वारदात कर दी। दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो सब सामान अस्त-व्यस्त होकर बिखरा पड़ा मिला। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब 15 से 20 लाख रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में थाना शिवाजी पार्क पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें