अलवर के नौगांवा थाना क्षेत्र में धनोता बुर्जा गांव के एक दो साल के बच्चे के सिर एवं मुंह पर गर्म चाय गिर गई। जिससे उसका पूरा चेहरा झुलस गया। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बच्चे की मां शाहिना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल वह घर में चाय बना रही थी, जैसे ही वह चाय लेकर जाने लगी बच्चा उसके सामने से आकर चिपट गया, जिसके कारण खोलती चाय उसके सिर व मुंह पर आ गिरी। तेज गर्म चाय होने के कारण बच्चे का मुंह और सिर बुरी तरह से झुलस गया और उसकी आंखें भी खराब हो गईं।
गंभीर रूप से झुलसे बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।