फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर-भरतपुर रोड पर सड़क हादसे में दो की मौत, सामने से आ रही वैन से जा भिड़ा टेम्पो

Sun, 05 May 2024 11:24 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर जिले में बड़ौदामेंव थाना क्षेत्र में वैन और टेम्पो की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलवर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर-भरतपुर रोड पर बड़ौदामेंव थाना क्षेत्र में शीतल रूपारेल नदी के पास वैन और टेम्पो की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों गाड़ियों में सवार दो लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलवर रैफर किया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार डीग की तरफ आ रहा टेम्पो सामने से आ रही वैन से टकरा गया, जिसके कारण हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक की शिनाख्त रायपुर खुर्द निवासी राहुल के रूप में हुई है, एक अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

हादसे की सूचना पर एएसपी तेजपाल सिंह, एएसपी ग्रामीण प्रियंका रघुवंशी, एसएचओ नरेश शर्मा अस्पताल पहुंचे, फिलहाल अलवर के जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें