फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: 25000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर फिरोज कोल्हापुर से गिरफ्तार, नाम बदलकर होटल में बर्तन धोने का काम कर रहा था

Sun, 14 Jul 2024 08:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पुलिस पर हमला करने वाले और व्यापारी को धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस पर हमला कर फरार होने वाले अलवर शहर के मन्नाका गांव के निवासी हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है। बदमाश की तलाश में एसपी समेत उच्चाधिकारियों के निर्देशन में तीन टीम लगा रखी थी। अलवर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि फिरोज को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पुलिस पर हमला करने वाले और व्यापारी को धमकी देने वाला इनामी आरोपी को दस्तयाब करने के लिए गहनता से सूचना संकलन की गई। आरोपी ने फरारी के दौरान अपना नाम बदलकर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में रहकर अपना नाम राहुल रख लिया था। वह एक ढाबे पर बर्तन धोने का काम करने लगा था। पुलिस को आरोपी के फेरारी वाले स्थान के बारे में सूचना मिली। चाय पीने के बहाने उसकी रेकी की गई, जहां आरोपी बर्तन धोते हुए मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिरोज खान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें