फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: खोहरी गांव में मुठभेड़, हत्या के आरोपी बदमाश अजय खोहरी को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2023 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बहरोड़ के पास खोहर बसई में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना होने पर बदमाशों ने गोली चलाई गई थी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया।
विज्ञापन
अजय खोहरी को लगी गोली - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरोड़ क्षेत्र के खोहरी गांव में मंदिर में बैठे संजय उर्फ मुन्ना खोहरी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बहरोड़ पुलिस और डीएसटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी खोहरी निवासी अजय यादव उर्फ अजय खोहरी पुत्र रामनिवास को किया गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस, डीएसटी टीम और बदमाशों के बीच शुक्रवार की अल सुबह पांच बजे मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन




मुठभेड़ में बदमाश अजय खोहरी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि अजय खोहरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहरोड़ थाना पुलिस बदमाश को इलाज के बाद एम्बुलेंस से थाने पर लेकर पहुंची। यहां पर भिवाड़ी एसपी अनिल खुद बदमाश से पूछताछ कर रहे हैं।

सात मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे बदमाश अजय खोहरी ने अपने तीन अन्य साथियों हमीदपुर निवासी सन्दीप उर्फ बचिया, हरियाणा के अटेली क्षेत्र के बेगपुर निवासी बदमाश रवि बेगपुर और सुनील उर्फ सेठिया ने संजय उर्फ मुन्ना खोहरी के सिर में चार गोलियां मारकर गांव के ही हनुमान मंदिर के पास हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश कैम्पर गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें