फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: 30 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को एसीबी ने पकड़ा, जमीन का नामांतरण करने के एवज में मांगा था पैसा

Thu, 11 May 2023 03:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की अलवर प्रथम इकाई से पीड़ित ने शिकायत की थी कि विरासत के आधार पर भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में टपूकड़ा तहसील की मायापुर हल्का में पदस्थ पटवारी मुन्ना सिंह ने रिश्वत मांगी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीबी की अलवर-1 यूनिट ने गुरुवार को ट्रैप करते हुए टपूकड़ा तहसील के मायापुर हल्का पटवारी मुन्ना सिंह को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। 

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की अलवर प्रथम इकाई से पीड़ित ने शिकायत की थी कि विरासत के आधार पर भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में टपूकड़ा तहसील की मायापुर हल्का में पदस्थ पटवारी मुन्ना सिंह ने रिश्वत मांगी है। पटवारी खुद के और अपने उच्च अधिकारियों के नाम पर 30 हजार रुपए मांग रहा है। जांच के बाद पीड़ित से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस निरीक्षक प्रेमचंद ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की है। एसीबी आरोपी पटवारी से पूछताछ कर रही है। टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें