फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: नशे में किया जहरीली दवा का सेवन, युवक की हुई मौत; घर में इकलौता कमाने वाले था

Tue, 24 Sep 2024 05:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: अलवर में शराब के नशे में जहरीली दवा का सेवन करने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिससे वह अचेत हो गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के तिजारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तिजारा थाना क्षेत्र के गोठड़ा गांव निवासी 31 वर्षीय योगेंद्र प्रसाद मेघवाल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिससे वह अचेत हो गया।

विज्ञापन


घर पहुंचने पर परिवार के लोग उसे अलवर के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसकी हालत देखते हुए उसे जिले के सामान्य चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया। जहां उसका रातभर उपचार चला और उसको बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम जोगिंदर बताया गया है और जोगिंदर मजदूरी का काम करता था। वहीं परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके मरने के बाद अब घर वालों पर पहाड़ टूट पड़ा है, क्योकि घर में जो थोड़ी बहुत कमाई होती थी, वह भी बंद हो गयी है। मृतक के दो बच्चे थे और उनके सिर से भी पिता का साया उठ गया। इसके माता-पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है। मृतक के चाचा ससुर सतबीर कुमार ने बताया कि इसको पहले निजी अस्पताल में ले गए और वहां पर इसका सही ढंग से उपचार नहीं हुआ और उन्होंने जवाब दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें