फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: गैस पर बना रही थी चाय, तभी हुआ जोरदार धमाका…चपेट में आने से तीन झुलसे; एक ने तोड़ा अस्पताल में दम

Sat, 24 Aug 2024 12:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: डीग के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलवर रोड निवासी एक मकान में गैस लीकेज के दौरान आग लग गई, जिसमें तीन लोग आग से झुलसे गए। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई व दूसरी महिला करीब 60 फीसदी झुलस गई।
विज्ञापन
आग की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के डीग में भयानक अगलगी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक की मौत भी हो गई है। पूरे मामले को लेकर महिला मंजू देवी जांगिड़ ने बताया कि दोपहर उसकी सास अंगूरी देवी (85) घर के बाहर बैठे हुए सिलाई का काम कर रही थे। तभी ससुर ओमप्रकाश जांगिड़ ने सास को चाय बनाने के लिए कहा तो सास अंगूरी देवी घर की रसोई में चाय बनाने गयी थी। उन्होंने जैसे ही गैस को चालू किया तो रसोई घर मे एक दम से आग लग गयी और आग के एक बड़े गोले में सास अंगूरी देवी फंस गयी।
विज्ञापन


जब उनको ससुर ओमप्रकाश व जेठानी उषा देवी (40) बचाने को भागी तो वो दोनों भी आग की चपेट में आ गये और ये तीनों आग से झुलस गये। घटना के बाद तीनों को नगर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां उषा व सास अंगूरी की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसके बाद दोनों को अलवर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। जहां अंगूरी देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी घर में रखवा दिया गया है। वहीं उषा की हालत अभी तक गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें