अलवर पुलिस ने पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटर शिप दिलाने के नाम पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये ठगने के आरोप में एक फर्जी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। शिवजी पार्क थाना पुलिस के अनुसार, परिवादी अनिल तोड़ ने आरोपी को पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटर शिप दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले में आरोपी ने परिवादी के खाते में 5,35,460 रुपये जमा करवा लिए। जब डिस्ट्रीब्यूटर शिप नहीं दी गई, तो परिवादी ने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन आरोपी ने पैसे वापस देने से मना कर दिया।
इस मामले की जानकारी जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक काम्बले शरण को मिली, तो उन्होंने थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस उप अधीक्षक से भी थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने बातचीत कर पूरे प्रकरण में विशेष रुचि लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: डूंगरी बांध के विरोध में ग्रामीणों ने मनाई ‘काली दिवाली’, दीये बुझाकर किया ब्लैकआउट
निर्देशों के बाद शिवजी पार्क थाना पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और उसकी सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। आरोपी तिजारा फाटक के पास गणपति विहार कालीनों के झंडे वाला मंदिर का निवासी है, लेकिन गिरफ्तारी अन्य स्थान से की गई, जहां वह छिपा हुआ था।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख 50 हजार रुपये बरामद किए हैं और बाकी रकम के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने परिवादी को डिस्ट्रीब्यूटर शिप दिलाने का झांसा 18 दिसंबर 2024 को दिया था और तभी से परिवादी को ठगता आ रहा है। इस दौरान उसने परिवादी के खाते में करीब साढ़े पांच लाख रुपये जमा करवा लिए।