फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर: थाने के सामने पत्थर से पीट-पीटकर युवक की हत्या, धरने पर बैठे परिजन, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Thu, 24 Sep 2026 03:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

ड़ौदामेव में थाने के बाहर दिनदहाड़े युवक की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या से सनसनी फैल गई। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बड़ौदामेव में पुलिस थाने के बाहर युवक की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ाबास निवासी शाहकुन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने युवक के सिर पर पत्थरों से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश
युवक की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग घटना को लेकर मौके पर जुट गए। थाने के बाहर हुई हत्या ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं मृतक के परिजन अलवर जिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अपना विरोध जारी रखने की बात कही। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: पीटीआई भर्ती परीक्षा में भाई की जगह डमी बनकर बैठा, सरकारी नौकरी भी मिली; जानें कैसे खुला राज
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है, ताकि वारदात की पूरी कड़ी सामने आ सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण और वारदात में शामिल आरोपियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें