अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी की कार्य योजना और विस्तार संबंधित जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान के अलवर में पार्टी के 'नेत्रत्व संकल्प शिविर' कार्यक्रम में शामिल होने थे। लेकिन उनकी तबियत खराब होने की वजह से दौरे को रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी एएनआई ने दी है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा हुई कोरोना पॉजिटिव
सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। प्रियंका गांधी ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। हालांकि, ये तीन जून को भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। इसी बीच राजस्थान के राहुल गांधी के दौरा रद्द करने की खबर आई है। जिसकी वजह उनकी तबियत खराब होनी बताई गई है।
नेत्रत्व संकल्प शिविर का होना था आयोजन
राजस्थान के अलवर में पार्टी की तरफ से 'नेत्रत्व संकल्प शिविर' के कार्यक्रम में राहुल गांधी को शामिल होना था। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां की जा रही थी। इस कार्यक्रम में राहुल के साथ-साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि, खुद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत उनकी उनकी अगुवाई करने वाले थे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की कार्ययोजना बनाने पर सीएम ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
अशोक गहलोत ने मंगलवार को पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी की कार्य योजना और विस्तार संबंधित जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान अजय माकन भी मौजूद रहे।