फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अलवर में टाटा इलेक्ट्रिक कार के खिलाफ अनोखा विरोध, 12 लाख की कार पर लगाया ‘गधे’ का पोस्टर

Wed, 30 Sep 2026 07:05 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी शिकायत को लेकर एक ग्राहक ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। प्रशासनिक अधिकारी दीपक शर्मा ने करीब 12 लाख रुपये की कार पर ‘गधे’ की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए।
विज्ञापन
कार में पेंट, बैटरी और जंग की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर में टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी शिकायत को लेकर एक ग्राहक ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। प्रशासनिक अधिकारी दीपक शर्मा ने अपनी कार के बोनट पर गधे की तस्वीर वाला पोस्टर लगाया। पोस्टर पर लिखा है, “टाटा की इलेक्ट्रिक मोटर्स सर्विस से ये गधा मैंने 12 लाख में लिया है।”

वहीं, कार के पीछे लगाए गए पोस्टर पर लिखा है, “टाटा की कार खरीदने के बजाय गधा खरीदना चाहिए था।” दीपक शर्मा का आरोप है कि करीब दो साल पहले कार खरीदते समय कंपनी की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन बाद में कार में पेंट उतरने, बैटरी की समस्या और जंग लगने जैसी दिक्कतें सामने आईं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिंचाई पानी की मांग पर किसानों का आंदोलन तेज: अनूपगढ़ बाजार पूरी तरह बंद; एडीएम कार्यालय पर भारी पुलिस बल

'मैं इस गधे के चक्कर में फंस गया हूं'
दीपक शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “मैं इस गधे के चक्कर में फंस गया हूं, आप इसके चक्कर में मत आना।” उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। कार पर लगाए गए पोस्टर राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, इस मामले पर कंपनी की ओर खबर लिखे जाने तक कोई बयान नहीं आया है। यदि प्रतिक्रिया आती है तो अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें