फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सरिस्का में टाइग्रेस ST-17 ने दिया तीन शावकों को जन्म, टाइगरों की संख्या बढ़कर 53 हुई

Thu, 12 Mar 2026 01:31 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण के लिए अच्छी खबर आई है। यहां टाइग्रेस ST-17 ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिससे रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है।
विज्ञापन
सरिस्का में टाइग्रेस ST-17 ने दिया तीन शावकों को जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरिस्का टाइगर रिजर्व में टाइग्रेस ST-17 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। अधिकारियों के अनुसार मां और शावकों की गतिविधियां फिलहाल सामान्य दिखाई दे रही हैं। यह टाइग्रेस ST-17 का दूसरा सफल प्रजनन है। इससे पहले भी वह शावकों को जन्म दे चुकी है।

विज्ञापन


वन विभाग के मुताबिक अकबरपुर रेंज में लगाए गए कैमरा ट्रैप में टाइग्रेस ST-17 अपने तीनों शावकों के साथ नजर आई। इन तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद वन विभाग की टीमों को टाइग्रेस और शावकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur: कुंडेरा वन चौकी से जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली और आरोपी छुड़ा ले गए खनन माफिया,वनकर्मी का मोबाइल तोड़ा
विज्ञापन


वन मंत्री संजय शर्मा ने इसे प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि सरिस्का टाइगर रिजर्व से यह बेहद अच्छी खबर है। टाइग्रेस ST-17 ने अकबरपुर रेंज में तीन शावकों को जन्म दिया है। बाघों के परिवार का बढ़ना राजस्थान में वन्यजीव संरक्षण की सफलता की कहानी को दर्शाता है और सरकार वन और वन्यजीव संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि तीन शावकों का जन्म सरिस्का में चल रहे बाघ संरक्षण और पुनर्वास कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2004-05 के आसपास शिकार की घटनाओं के कारण सरिस्का में बाघ पूरी तरह खत्म हो गए थे। इसके बाद वर्ष 2008 में रणथंभौर नेशनल पार्क से बाघों को स्थानांतरित कर सरिस्का में बसाने का कार्यक्रम शुरू किया गया था। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला प्रयास माना जाता है। अधिकारियों के अनुसार तब से लगातार बेहतर प्रबंधन, सघन गश्त, कैमरा ट्रैप निगरानी, शिकार प्रजातियों की संख्या बढ़ाने और गांवों के पुनर्वास जैसे कदमों से सरिस्का में बाघों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें