फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: जान से मारने की धमकी देकर अपहरण करने का आरोप, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mon, 18 Dec 2023 05:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: सिरोही में युवती को जान से मारने की धमकी देकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। बता दें कि एक युवती ने पुलिस अधीक्षक के सामने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान उसने शहर के गांधीनगर क्षेत्र निवासी तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी देकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कारवाई करवाने की मांग की है। 

विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देकर अपहरण करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के आबूरोड शहर से सटे आकराभट्टा निवासी एक युवती ने पुलिस अधीक्षक के सामने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान उसने शहर के गांधीनगर क्षेत्र निवासी तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी देकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कारवाई करवाने की मांग की है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि गत 30 नवंबर को उसके परिवारजन शादी में गए थे। वह तथा उसके पिता घर पर थे। इस दौरान रात 10 बजे उसके पास एक फोन आया तथा उसे घर से बाहर बुलाया। जब पीड़िता ने मना किया तो भगवानदास पुत्र पुत्रमाजी भाट, कन्हैयालाल पुत्र पुंनमाजी भाट, गांधीनगर, आबूरोड निवासी जगदीश पुत्र भगवानदास भाट एवं मनोहर पुत्र मोतीलाल भाट उसके घर में आए तथा उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे।

शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
बता दें कि जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को जबरदस्ती घर से बाहर लेकर आए। वे उसे वहां खड़ी कार में डालकर भीनमाल जिला जालोर ले गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में आबूरोड सदर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें