फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: विधानसभा का सत्र 20 दिसंबर से बुलाने की तैयारी, नए विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

Mon, 18 Dec 2023 05:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Politics: राजस्थान में नई सरकार का गठन हो गया है। इसके बाद से ही अब विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जहां 20 दिसंबर से विधानसभा का पहला सत्र बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित राजस्थान बीजेपी नेता और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधायकों की शपथ 20 दिसंबर को प्रस्तावित है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है। विधायकों की शपथ के बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र में सरकार वोट ऑन अकाउंट लाने का एलान कर सकती है। इसमें वित्त वर्ष की समाप्ति तक अपने खर्च चलाने के लिए सरकार विधानसभा से अनुमति मांगती है।

सूत्रों का कहना है कि विधायकों का शपथ कार्यक्रम पूरा होने के बाद इसी सप्ताह नए मंत्रिमंडल का एलान भी हो सकता है। मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों को लेकर रविवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से लंबी चर्चा भी की है।
विज्ञापन


पहले चरण में बन सकती 18 से 20 मंत्रियों की टीम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो दिन के दिल्ली दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की। इसके साथ राजस्थान में कैबिनेट मंत्रियों के नामों और चेहरे को लेकर भी सुगबुगाहट शुरू हो गई। राजस्थान में विधायकों की संख्या के लिहाज से मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं और कहा जा रहा है कि पहले चरण में 18 से 20 मंत्रियों को भजनलाल सरकार की कैबिनेट में पहले चरण में जगह मिल सकती है।

इसके लिए कुछ नामों पर सहमति बन चुकी है, जबकि बाकी नामों पर पार्टी के राजस्थान के शीर्ष नेताओं से चर्चा करके सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि बीजेपी हाईकमान भी यह मान रहा है कि हमउम्र विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से सरकार चलाने में सहूलियत होगी।

भजनलाल ने लोकसभा अध्यक्ष, उप राष्ट्रपति और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से शिष्टाचार भेंट की
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उनके साथ राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे।



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके अकबर रोड स्थित राजकीय निवास पर जाकर उन्हें गुलदस्ते भेंट किए। लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके राजकीय निवास पर मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ते भेंट किए।
विज्ञापन




इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। गडकरी ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को साड़ी भेंटकर उनका सम्मान किया। इसके उपरांत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलने उनके सरकारी आवास पर गए और उन्हें गुलदस्ते भेंट किए। इन शिष्टाचार मुलाकातों में लोकसभाध्यक्ष, उप राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें