फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: सड़कों के गड्ढों में युवा कांग्रेस ने लगाए कमल, डिप्टी CM दीया कुमारी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Sun, 21 Sep 2025 10:39 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम ने सड़कों को दुरुस्त करने का वादा किया था, लेकिन अजमेर समेत कई प्रमुख मार्गों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और आमजन परेशान हैं।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के विरोध में गड्ढों में लगाए कमल के फूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर शहर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। आनासागर लिंक रोड पर गड्ढों में पानी डालकर उनमें कमल के फूल लगाए गए और डिप्टी सीएम दीया कुमारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। गड्ढों के बीच लगाए गए दीया कुमारी के कट आउट को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ भी जुट गई।

विज्ञापन

 
सड़कों की हालत पर उठाए सवाल
प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम ने सड़कों को दुरुस्त करने का वादा किया था, लेकिन अजमेर समेत कई प्रमुख मार्गों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और आमजन परेशान हैं।
 
मल्होत्रा ने कहा कि सरकार ने 2000 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें सुधारने का दावा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि शहरवासी आज भी टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी के बीच जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

 
व्यंग्य में गूंजे नारे
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान व्यंग्यात्मक नारे लगाए। ‘दीया कुमारी का वादा, टूटी सड़कें-टूटा वादा’ और ‘अजमेर की भूल, कमल का फूल’ जैसे नारों के जरिए सरकार को घेरा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अजमेर की सड़कों पर बीजेपी के चुनावी प्रतीक ‘कमल’ ही शोभा दे रहे हैं, क्योंकि मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: बीकानेर में CJI बीआर गवई के सामने गूंजे नारे, वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग पर जताई नाराजगी
 
चेतावनी और आंदोलन की तैयारी
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अजमेर शहर की सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो डिप्टी सीएम के हर दौरे पर उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मजबूरी में युवा कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन

 
पर्यटन नगरी की छवि पर सवाल
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजमेर को पर्यटन नगरी के रूप में पहचान मिली है, लेकिन टूटी सड़कों और गड्ढों ने हालात बिगाड़ दिए हैं। यह केवल शहर की सुंदरता पर धब्बा नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा का भी बड़ा सवाल है। युवा कांग्रेस का यह अनोखा विरोध प्रदर्शन शहर में चर्चा का विषय बन गया। कई राहगीरों ने भी इसे सरकार की लापरवाही का प्रतीक बताते हुए आमजन की समस्याओं पर तुरंत ध्यान देने की मांग की।

यह भी पढ़ें- लिव-इन रिलेशनशिप का ऐसा अंत: खिड़की की ओर देखते ही खिसकी पैरों तले जमीन... फिर लाश से लिपटकर खूब रोई प्रेमिका

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें