फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: केकड़ी पुलिस थाने के सामने व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास, आग लगाने से पहले वीडियो बनाकर कही ये बात

Thu, 27 Jul 2023 07:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पुलिस से परेशानी बताकर केकड़ी पुलिस थाने के सामने व्यक्ति ने अपने आप को आग के हवाले कर दिया। एक घंटा पहले डॉ. रघु शर्मा के नाम वीडियो बनाकर वायरल किया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित व्यक्ति। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी उपखंड कार्यालय के बाहर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने खुद का आग लगाने से पहले एक वीडियो के माध्यम से अपनी परेशानी बताई। व्यक्ति ने वीडियो में पुलिस से परेशानी की बात का जिक्र किया। युवक ने सीएम गहलोत के नाम वीडियो में अपना मैसेज रिकार्ड किया। व्यक्ति ने डॉ. रघु शर्मा और पुलिस को दोषी ठहराया। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। आत्मदाह के प्रयास में युवक बुरी तरह से झुलस गया है। लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक को केकड़ी से अजमेर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति का नाम अशोक गौतम है। बताया गया कि वो पुलिस की कार्यशैली से परेशान था। खुद को आग लगाने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि केकड़ी में विधायक रघु शर्मा की चलती है या फिर पैसों की। मैं न्याय के लिए विधायक जी के पास भी गया, लेकिन सुनवाई नहीं। मैं हताश और निराश होकर आत्मदाह कर रहा हूं। अशोक गौतम ने शिवराज चौधरी, कपिल सुवालका, सज्जन गुजर, राम गुजर, सुरेश गोयल, अनिल दाधीच आदि को भी अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक ने एक घंटे पहले खुद का एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। व्यक्ति ने डॉ. रघु शर्मा के नाम वीडियो बनाते हुए केकड़ी पुलिस थाने के सामने अपने आप को आग के हवाले कर दिया।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
अशोक गौतम ने जिस तरह स्वयं को आग के हवाले किया उससे राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल खडे़ होते हैं। मालूम हो कि रघु शर्मा गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी है। वहीं, आत्महत्या करने वाले पीड़ित युवक अशोक गौतम की मां ने कहा कि उनका बेटा माइंस का काम करता है। दबंगों की शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद आज उसे मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने अपने बेटे की आत्महत्या के पीछे रघु शर्मा व पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें