फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: राजस्थान के सात जिलों में कल बारिश की संभावना, इसके बाद बढ़ेगी सर्दी

Mon, 07 Nov 2022 03:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते आज से प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, प्रदेश में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से 7 से 9 नवंबर को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
कल बारिश की संभावना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते आज से राजस्थान में मौसम बदलेगा। प्रदेश में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से 7 से 9 नवंबर राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहेंगे। वहीं, मंगलवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुझुनूं और अलवर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, इस विक्षोभ के बाद उत्तर-पश्चिमी हवा का स्थान उत्तरी हवा लेगी। इसके प्रभाव से 10-11 नवंबर से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होगी, जिससे सर्दी तेज होने के पूरे आसार बन रहे हैं। रविवार को राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा। अजमेर में 18 डिग्री रहा। सीकर में 13 डिग्री रहा। कोटा में 17.3 डिग्री रहा। उदयपुर में 16.4 डिग्री रहा। चूरू जिले में 14. 5 डिग्री रहा। बीकानेर में 19.6 डिग्री रहा और श्रीगंगानगर जिले में 19.1 डिग्री रहा।

सरसों के लिए लाभदायक बारिश...
राजस्थान के किसानों को इस समय बारिश का इंतजार है। सरसों की फसल के लिए बारिश बेहद लाभदायक होगी। इसके लिए किसान बेस्रबी से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। सरसों की बुवाई हो चुकी है। किसानों के बारिश का इंतजार है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश होने पर सरसों की फसल के लिए बेहद लाभकारी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें