फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चाय पीने जा रहे चालक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, एक घंटे तक एनएच रहा जाम

Wed, 30 Nov 2022 08:44 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

मृतक के साथी ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने रोड साइड खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी और उनके साथी को भी कुचल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने रोड के साइड में खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसे में एक चालक की मौत हो गई । चालक अपने दो दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहा था। सड़क दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लगभग एक घंटा जाम रहा।

विज्ञापन


चालक के साथी ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ ट्रक रोड के साइड में खड़ा कर होटल पर चाय पीने जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर होटल पर रोड के साइड में खड़े केबिलों के बंडलो से भरे ट्रेलर को टक्कर मार दी। ट्रक ने गांव जावला तहसील सावर जिला अजमेर निवासी सांवरलाल पुत्र रामकरण को चपेट में ले लिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

रामकरण को आननफानन में एंबुलेंस की सहायता से किशनगढ़ यज्ञ नारायण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को किशनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें