फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: परिवहन सलाहकार संघ ने महादेव को मनाया, कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में सहस्रधारा का आयोजन

Fri, 08 Aug 2025 11:21 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में परिवहन सलाहकार संघ द्वारा कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में सहस्रधारा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
परिवहन सलाहकार संघ द्वारा सहस्रधारा का आयोजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन कार्यालय अजमेर परिसर स्थित मंदिर में आज परिवहन सलाहकार संघ अजमेर संभाग की ओर से सहस्रधारा का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का प्रतीक यह कार्यक्रम सभी सदस्यों के सहयोग से अत्यंत सफल और भावपूर्ण रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवहन सलाहकार संघ के सदस्य, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर में विधिवत पूजन, जलाभिषेक एवं सहस्रधारा का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

ये भी पढ़ें:  Jodhpur News: भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का नंबर बदला, 25 अगस्त से नए नंबर और बदले समय के साथ चलेगी
विज्ञापन


संघ के सचिव मोहम्मद यूनुस खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक पूजन नहीं, बल्कि संगठन में एकता, समर्पण और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना भी था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पूरे भक्तिभाव से भाग लिया, जिससे यह आयोजन सफल और यादगार बन गया। कई विभागीय अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन


यूनुस खान ने सभी सहयोगी सदस्यों और उपस्थित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को भी सशक्त बनाते हैं। भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुटता और सहयोग की भावना को दोहराया और संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
 

परिवहन सलाहकार संघ द्वारा सहस्रधारा का आयोजन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें