फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: दस पिस्टल और कारतूस समेत तीन लोग गिरफ्तार, ब्यावर रोड पर बाइक की तलाशी के दौरान बरामद हुए हथियार

Sun, 16 Jul 2023 09:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने और खरीद फरोख्त करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही पुलिस।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिला पुलिस ने दस अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दो आरोपी किशनगढ़ के निकट कुचील के रहने वाले हैं। वहीं, एक आरोपी सीकर जिले का है, जो किशनगढ़ के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रह रहा है, पुलिस ने इनकी बाइक को रोका तो तलाशी के दौरान इनके कब्जे से अवैध हथियार मिले फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


रविवार को अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने और खरीद फरोख्त करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के चलते क्लॉक टावर थाने के कॉन्स्टेबल मुकेश सारण और जिला स्पेशल टीम के गजेन्द्र मीणा की सूचना पर रामगंज थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम अजमेर के जाब्ते ने ट्रांसपोर्ट नगर के सामने ब्यावर रोड अजमेर पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों की बाइक रुकवाई। चेक किया तो उनके पास अवैध हथियार (दस पिस्टल व एक कारतूस) पाए गए। 

एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुचील निवासी अजहरूद्वीन उर्फ अज्जू पुत्र मुन्ना देशवाली (24), छणगो की ढाणी के पास, गांव कुचील निवासी मरदान पुत्र कमरू देशवाली (30) तथा इनूक-धोक सीकर हाल बजरंग कॉलोनी गांधी नगर किशनगढ़ निवासी जितेन्द्र सिंह शेखावत पुत्र दयाल सिंह (30) है। वहीं, रामगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हथियारों की खरीद फरोख्त के बारे में जानकारी लेगी। इसके लिए तीनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें