राज्य सरकार ने देर रात 39 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। साथ ही 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। मुख्य सचिव उषा शर्मा के एक्सटेंशन के बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि जल्द ही सरकार ब्यूरोक्रेसी में बदलाव शुरू करने जा रही है। इस तबादला लिस्ट में आधा दर्जन जिला कलेक्टर और एपीओ चल रहे 5 आईएएस अफसरों को पोस्टिंग दी गई है।
आईएएस नवीन महाजन को महानिदेशक, हरीश चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान और पदेन प्रमुख शासन सचिव, प्रशिक्षण राजस्थान जयपुर, भानूप्रकाश एतरू को पहले संभागीय आयुक्त जोधपुर लगाया गया, फिर संशोधित आदेश में बीकानेर में पोस्टिंग दी गई। डॉ नीरज कुमार पवन को सचिव, आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग जयपुर, भंवरलाल मेहरा को संभागीय आयुक्त पहले बीकानेर में लगाया गया, फिर संशोधित आदेश में जोधपुर में पोस्टिंग दी गई।
गौरव गोयल मुख्यमंत्री और सूचना जनसंपर्क विभाग के सचिव नियुक्त
कैलाश चंद्र मीणा को सचिव, यूडीएच विभाग और परियोजना निदेशक, राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना जयपुर, गौरव गोयल को सचिव, मुख्यमंत्री और शासन सचिव, सूचना जनसंपर्क विभाग जयपुर, एपीओ चल रहीं आनंदी को सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग जयपुर, महेश चंद्र शर्मा को सचिव, देवस्थान विभाग जयपुर, एपीओ चल रहे राजन विशाल को विशिष्ट शासन सचिव, मुख्यमंत्री और सीईओ, राजस्थान स्टेट सर्विस डिलीवरी वॉर रूम जयपुर, एपीओ चल रहीं अर्चना सिंह को विशिष्ट शासन सचिव, गृह विभाग, राजस्थान जयपुर, एपीएओ चल रहे इंद्रजीत सिंह को आयुक्त और विशिष्ट शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग और एमडी, राजकॉम्प इंफो सर्विसेज लिमिटेड जयपुर , एपीओ चल रहीं नेहा गिरी को विशिष्ट शासन सचिव उद्योग और वाणिज्य विभाग जयपुर, विश्व मोहन शर्मा को एमडी, ग्रामीण अकृषि क्षेत्र विकास अभिकरण (रुडा) जयपुर, ताराचंद मीणा को आयुक्त टीएडी उदयपुर, आशुतोष गुप्ता को जिला कलेक्टर और ज़िला मजिस्ट्रेट जैसलमेर, अंशदीप को जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट श्रीगंगानगर, अरविंद कुमार पोसवाल को जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट उदयपुर, श्रुति भारद्वाज को निदेशक, राज्य बीमा व प्रावधायी निधि विभाग जयपुर, पीयूष समरिया को जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़, प्रियंका गोस्वामी को अतिरिक्त मिशन निदेशक, नेशनल हेल्थ मिशन राजस्थान जयपुर, जगजीत सिंह मोंगा को संयुक्त शासन सचिव, ऊर्जा विभाग राजस्थान जयपुर के पद पर लगाया गया है।
आरपीएससी सचिव बने रामनिवास मेहता, आशुतोष गुप्ता को मुख्य परीक्षा नियंत्रक लगाया, नारायण सिंह राज्य निर्वाचन आयोग सचिव बने
रामनिवास मेहता को सचिव राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर, अरुण गर्ग को कार्यकारी निदेशक, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम जयपुर पद पर लगाया गया है। राजेंद्र कुमार वर्मा को संयुक्त शासन सचिव जल संसाधन विभाग जयपुर, अल्पा चौधरी को अतिरिक्त आयुक्त, ईजीएस जयपुर-II, हर्ष सावन सूखा को संयुक्त शासन सचिव, उच्च शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर, आशुतोष गुप्ता को मुख्य परीक्षा नियंत्रक, राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर, बाबूलाल गोयल को अतिरिक्त महानिदेशक, एचसीएम रिपा और प्रशासन पदेन संयुक्त शासन सचिव, प्रशिक्षण राजस्थान जयपुर, बालमुकुंद को संयुक्त शासन सचिव, राजस्व विभाग जयपुर, नारायण सिंह को सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर, किशोर कुमार को शासन सचिव, शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर, दिनेश कुमार अग्रवाल को अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग, जयपुर, वासुदेव मालावत को अतिरिक्त आयुक्त, विनियोजन व अप्रवासी भारतीय, उद्योग संवर्द्धन ब्यूरो जयपुर, सौरभ स्वामी को जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सीकर, डॉ अमित यादव को जिला कलेक्टर और ज़िला मजिस्ट्रेट नागौर, श्रीनिधि बीटी को आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण, डॉ टी. शुभमंगला को राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, राजस्थान शिक्षा परिषद और आयुक्त, स्कूल शिक्षा जयपुर, अभिषेक खन्ना को सचिव, नगर विकास न्यास भीलवाड़ा , मयंक मनीष को आयुक्त नगर निगम उदयपुर के पद पर लगाया गया है। आईएएस शिखर अग्रवाल को एसीएस, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ ही अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जयपुर, महावीर प्रसाद को रजिस्ट्रार राजस्व मंडल अजमेर के साथ महानिरीक्षक पंजीयन और मुद्रांक, राजस्थान, अजमेर का एडिशनल वर्क चार्ज सौंपा गया है।
यहां क्लिक कर देंखे पूरी लिस्ट...
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2023/07/14/202307131156370771677orderofiasdated13-07-2023_64b0d28639cb1.pdf