फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: केकड़ी में खेलते-खेलते नाडी में डूबकर भाई-बहन सहित तीन की मौत, गांव में गमगीन माहौल

Fri, 30 Sep 2022 11:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

हादसे में मरने वाले बच्चों में किस्मत कक्षा दो की छात्रा थी। वहीं मोदी और राजेन्द्र कक्षा एक में पढ़ते थे। तीन बच्चों के मौत से गांव में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
केकड़ी में बच्चे डूबे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के पीपरोली धाकड़ान गांव के पास बागरियों की ढाणी में दर्दनाक हादसा हो गया। पानी की नाडी में डूबने से भाई बहन सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चे खेलते-खेलते पानी के पास पहुंच गए और डूब गए।

विज्ञापन

बागरियों की ढाणी निवासी मोदी (9) पुत्र सुरेश बागरिया, किस्मत (11) पुत्री सुरेश बागरिया और राजेंद्र (11) पुत्र शिवलाल बागरिया स्कूल से आने के बाद ढ़ाणी के पास में ही चारागाह में बनी नाडी की पाल पर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चे डूब गए। हादसे की सूचना के बाद सरवाड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को नाड़ी से बाहर निकलवाया। 


घटनास्थल से गुजर रहे एक युवक को पानी के उपर इनके शव दिखाई दिए। जिसके बाद ग्रामीण को सूचना मिली। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सरवाड़ थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों के शवों को ग्रामीणों की मदद से नाड़ी से बाहर निकलवाया। जिसके बाद सरवाड़ पुलिस तीनों शवों को लेकर राजकीय अस्पताल के पहुंची, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

वहीं भाई-बहन की पानी में डूबने से मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरेश बागरिया(26) के दो लड़के और दो लड़कियां है। हादसे में एक लड़की और लड़के की मौत हो गई। मोदी और किस्मत का पिता सुरेश मजदूरी का काम करता है। परिजनों की सूचना पर वह बाड़मेर से अपने गांव के लिए रवाना हो गया है। वहीं मृतक राजेन्द्र का पिता शिवलाल (24) कारीगरी का काम करता है। शिवलाल के दो बेटे है। जिसमें से राजेन्द्र की मौत हो गई। तीनों बच्चे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपरोली में पढ़ते है। किस्मत कक्षा दो की छात्रा थी, वहीं मोदी और राजेन्द्र एक में पढ़ता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें