फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर की आत्महत्या, आठ माह पहले हुई थी शादी

Tue, 17 Sep 2024 09:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Kekri News: शहर के काजीपुरा इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अस्पताल पहुंची सिटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। बताया जाता है कि युवक का विवाह आठ माह पहले ही हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार काजीपुरा निवासी दीपक (25) पुत्र गुलाबचन्द ने सुबह चिटकनी लगाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। थोड़ी देर बाद परिजन ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाजें लगाई। अंदर से किसी तरह का जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन


परिजन ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो दीपक फंदे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने दीपक को नीचे उतारकर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के एसआई बनवारीलाल मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें