देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया और पकोड़े तलकर उनकी सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि मंगलवार को हमारे देश के प्रभानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश के करोड़ों बेरोजगार साथियों के समर्थन में अजमेर युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगार दिवस के रूप में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
मोहित मलहोत्रा ने बताया की देश में करोड़ों युवाओं को, चुनावों से पहले मोदी ने जो जुमले दिए गए थे, झूठे वादे किए थे। एक साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे परंतु उन सभी वादों को देश के प्रधानमंत्री ने नजर अंदाज कर दिए, जिस देश में 60-70 प्रतिशत युवा मतदाता है, उसी देश में युवाओं के साथ छल, अत्याचार हो रहा है। उन सभी युवाओं के समर्थन में युवा कांग्रेस द्वारा मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया।
युवा कांग्रेस के साथियों ने हर विधानसभा में पकोड़े तलकर, चाय बनाकर बेरोजगार दिवस मनाया, साथ ही मुख्य कार्यक्रम के रूप में गांधी भवन चौराहे पर अजमेर युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगार दिवस के रूप में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाते हुए सद्बुधि यज्ञ कराया गया, जिसमे युवा कांग्रेस के सभी साथियों ने ईश्वर, परमात्मा से ये दुआ करी कि पीएम को सद्बुद्धि मिले, जिससे वो देश के युवाओं को किए वादों को 1 करोड़ नौकरी का पिटारा खोल कर सभी युवाओं के हित में कार्य कर सके।