फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में 10 मार्च को मनाया जाएगा 18वां स्थापना दिवस, जानें क्या होगा खास?

Sun, 08 Mar 2026 05:57 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में 10 मार्च को 18वां स्थापना दिवस और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह संयुक्त रूप से भव्य और गरिमामय तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव प्रो. सच्चिदानंद जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव आनंदराव वी. पाटिल विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में आगामी 10 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में 18वां स्थापना दिवस और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह भव्य और गरिमामय तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों को एक ही मंच पर संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा, जो विश्वविद्यालय की समावेशी और प्रगतिशील सोच का प्रतीक माना जा रहा है।
विज्ञापन


बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले इस समारोह में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली के सदस्य सचिव प्रो. सच्चिदानंद जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव आनंदराव वी. पाटिल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अलावा सेवा न्यास उत्थान फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. स्वाति गोयल शर्मा सम्मानित अतिथि के रूप में समारोह में भाग लेंगी।

विश्वविद्यालय के 18वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर वर्ष 2026 में नामित राजस्थान के तीन पद्मश्री अलंकरण प्राप्त व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “जीवन साधना गौरव पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही गहन और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के बाद विश्वविद्यालय के चयनित संकाय सदस्यों को “बेस्ट टीचर” और “बेस्ट रिसर्चर अवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन श्रेणियों—महिला वैज्ञानिक पुरस्कार, सामाजिक प्रभाव पुरस्कार और महिला उद्यमिता पुरस्कार—प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए चयनित प्रतिभाओं का चयन विश्वविद्यालय द्वारा पारदर्शी और गहन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद भालेराव ने बताया कि यह आयोजन संस्थान की निरंतर प्रगति, समावेशिता और सामाजिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अवसर उन प्रतिभाशाली और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का भी है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर “जीवन साधना गौरव पुरस्कार” तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान करने की यह सामाजिक पहल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद भालेराव द्वारा शुरू की गई है, जो पिछले चार वर्षों से लगातार जारी है।

इस भव्य और गरिमामय आयोजन में आमंत्रित अतिथियों के अलावा विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें