मामले की जानकारी देते हुए क्लॉक टॉवर थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया की अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते दिनों पूर्व नवाब का बेड़ा इलाके में दुकान के बाहर खडे टेम्पों चोरी के मामलें में थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने कायमपुरा निवासी अलाउद्दीन खान उर्फ फारुख पुत्र उद्दे खां को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से चोरी के 2 टेम्पों भी बरामद किए है। आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
क्लॉक टावर थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि 13 फरवरी को नवाब का बेड़ा माली मोहल्ला निवासी भगवान इसरानी पुत्र जीवतराम की ओर से थाने पर शिकायत दी गई। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसके ट्रांसपोर्ट ऑफिस के बाहर से देर रात अज्ञात बदमाश लोडिंग टेंपो चोरी कर फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज का टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार किया है।
यह थे टीम में शामिल
टेंपो चोरी की वारदात का खुलासा करने वाली टीम में क्लॉक टॉवर थाने के एएसआई रामबाबू, हेड कांस्टेबल शिवराज, कांस्टेबल संदीप, मुकेश, जगमाल सिंह, राहुल, कैलाश व जिला स्पेशल टीम के एएसआई शंकर सिंह रावत, हेड कांस्टेबल सीताराम, कांस्टेबल रामनिवास, गजेंद्र मीणा, मुकेश व साइबर सेल के कांस्टेबल राजकुमार व अजीत शामिल थे।