फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: बजरी खनन पर कसा पीसांगन पुलिस का शिकंजा, अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

Wed, 22 Jan 2025 07:51 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राज्य सरकार के आदेश पर अवैध बजरी खनन परिवहन व भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजमेर की पीसांगन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध खनन को लेकर अजमेर जिला पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई कर ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में पीसांगन थाना पुलिस ने अवैध बजरी का खनन करते हुए 2 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर इसकी सूचना भू खनन विभाग को दी है। 

विज्ञापन


पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजमेर दीपक कुमार व वृत्ताधिकारी रामचन्द्र चौधरी के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना पीसांगन के नेतृत्व में पुलिस थाना टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन से भरी हुई 2 ट्रैक्टर ट्रॉली मय बजरी के जब्त की गई और खनिज अभियन्ता, खान एवं भू- विज्ञान विभाग, जिला अजमेर को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस की ओर से अवैध खनन परिवहन व भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें