फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: एसपी ने छात्राओं को कराया साइबर सुरक्षा से रूबरू, मोबाइल को सही उपयोग में लेने की दी सलाह

Tue, 23 Jul 2024 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: अजमेर मे बढ़ते साइबर क्राइम के तहत अजमेर पुलिस द्वारा लगातार शहर के स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिससे कि वह सोशल मीडिया से होने वाले दुष्प्रभाव से बच सके और मोबाइल का सही उपयोग कर सके।
 
विज्ञापन
एसपी ने छात्राओं को कराया साइबर सुरक्षा से रूबरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को अजमेर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने सोफिया कन्या महाविद्यालय मे छात्राओं के लिए साइबर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें साइबर सिक्योरिटी तथा उसके मुद्दे और चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई थे। उन्होंने छात्राओं को अपनी मर्यादा और उसमें नियमों का पालन करने की सलाह दी साथ ही उन्होंने छात्राओं को सही जानकारी प्राप्त करने के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन


उन्होंने सत्य घटनाओं द्वारा बालिकाओं को जागरूक किया और अपने मोबाइल को सही उपयोग में लेने की सलाह दी। छात्राओं ने जानकारी को बहुत जागरूक होकर सुना और समझा। कार्यक्रम में भीकाराम काला ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रोफेसर सिस्टर पर्ल ने मुख्य अतिथि बिश्नोई को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया, मंच का संचालन डॉ रितु भार्गव प्रवक्ता कंप्यूटर साइंस विभाग ने किया। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष गौतम, प्रकाश जैन, डॉक्टर नेहा शर्मा, किरण भगनानी, ऋषि सक्सेना, लवीना गंगवानी, चांदनी शर्मा, पूजा दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें