फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Update: RAS मुख्य परीक्षा-2024 का परिणाम जारी, 2461 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए हुए अस्थाई रूप से सफल

Wed, 08 Oct 2025 10:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

RAS Mains Exam 2024 Results: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS मुख्य परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 2461 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित हुए हैं। भर्ती 1096 पदों के लिए की जा रही है। इंटरव्यू की तिथि बाद में घोषित होगी।
 
विज्ञापन
आरपीएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बुधवार को आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित करते हुए साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। आयोग ने बताया कि कुल 2461 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। विस्तृत सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन

 
साक्षात्कार की तिथि बाद में होगी घोषित
आयोग सचिव के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि और समय की जानकारी यथा समय जारी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सूची अस्थाई है और अभ्यर्थियों की पात्रता का अंतिम सत्यापन साक्षात्कार के दौरान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Barmer Border: BSF ने तारबंदी के पास पाकिस्तानी बाप-बेटे को पकड़ा, पुलिस को सौंपा तो नाबालिग ने कर दी यह मांग
विज्ञापन

 
1096 पदों के लिए जारी हुआ था भर्ती विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2 सितंबर 2024 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती में कुल 1096 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं, जिनमें राज्य सेवाओं के 428 और अधीनस्थ सेवाओं के 668 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

 
2 फरवरी को हुई प्रारंभिक परीक्षा, जून में मुख्य परीक्षा आयोजित
आयोग ने इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की थी और 20 फरवरी 2025 को परिणाम घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए 17 और 18 जून 2025 को आरएएस मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप अब साक्षात्कार चरण की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें- बाड़मेर महिला हत्याकांड खुलासा: भतीजे ने क्रिकेट बैट से ली थी जान; चाची संग चाहता था ऐसा रिश्ता; अब गिरफ्तार


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें