फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक परीक्षा, 12  फरवरी हो शुरू होगी काउंसलिंग, जानें आखिरी तारीख?

Thu, 01 Feb 2024 10:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 की परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के लिए 12 फरवरी से काउंसलिंग शुरू हो रही है। 
विज्ञापन
आरपीएससी कार्यालय।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के पदों के लिए 30 अप्रैल 2023 को आयोजित परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और खेल प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के लिए काउंसलिंग 12 फरवरी से शुरू होगी। चार दिन तक चलने वाली कांउसलिंग 15 फरवरी तक रहेगी। अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि उक्त सूची में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना विस्तृत आवेदन-पत्र भरकर मय खेल प्रमाण-पत्रों के आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध काउंसलिंग पत्र/प्रपत्र डाउनलोड कर निर्धारित समय पर आयोग कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जाएगी। 

पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी।  इस संबंध में अभ्यर्थियों को अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा और अभ्यर्थियों को अग्रिम चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें