फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा विभाग के 347 पदों पर निकली भर्ती, विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध

Wed, 31 Jan 2024 08:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरपीएससी ने वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) के 347 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को संस्कृत शिक्षा विभाग में छह विषयों के लिए वरिष्ठ अध्यापक के कुल 347 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्ग वार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन छह फरवरी से छह मार्च 2024 की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

सहायक नगर नियोजक (नगर नियोजन विभाग) भर्ती -2022
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक नगर नियोजन (नगर नियोजन विभाग) भर्ती-2022 के तहत 26 अभ्यर्थियों को वांछित दस्तावेज एवं निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा के तहत 5 जनवरी 2024 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संबंधित 26 अभ्यर्थियों से अनुभव प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूप में जारी करवाकर 18 जनवरी 2024 तक मंगवाये गये थे। इन अभ्यर्थियों को पूर्व में प्रेषित अनुभव प्रमाण-पत्र के संबंध में आयोग के पत्र दिनांक 30 जनवरी 2024 में वांछित दस्तावेज एवं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र 50 रुपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर जारी करवाकर 7 फरवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें