फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं परीक्षा, सफल-हॉरिजोंटल श्रेणी के असफल अभ्यर्थियों को पुनर्गणना का अवसर

Wed, 12 Nov 2025 09:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

RPSC Update: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं परीक्षा-2023 में साक्षात्कार हेतु सफल और हॉरिजोंटल श्रेणी के असफल अभ्यर्थियों को 17 से 26 नवंबर तक प्राप्तांकों की पुनर्गणना का ऑनलाइन अवसर दिया है। प्रति प्रश्न 25 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
 
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के मुख्य परीक्षा परिणाम में साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों और हॉरिजोंटल श्रेणी (विभागीय कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी व दिव्यांग वर्ग) के असफल अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों की पुनर्गणना का अवसर प्रदान किया है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि 2 जनवरी 2025 को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम के अंतर्गत यह अवसर नियमानुसार दिया जा रहा है।

विज्ञापन

 
17 से 26 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
पुनर्गणना के लिए अभ्यर्थी 17 नवंबर से 26 नवंबर 2025 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के एग्जाम डैशबोर्ड में उपलब्ध लिंक के माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
 
प्रति प्रश्न 25 रुपये शुल्क, पुनर्मूल्यांकन नहीं होगा
आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 25 रुपये की दर से शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। नियमों के अनुसार केवल प्राप्तांकों की पुनर्गणना की जा सकेगी, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) अनुमत नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jodhpur: रहस्यमयी धमाके से दहला इलाका... खिड़कियां तक हिल गईं, लोग घरों से निकले बाहर; गहलोत ने क्या बताया?
विज्ञापन

 
पूर्व में अन्य अभ्यर्थियों को मिल चुका अवसर
RPSC ने उल्लेख किया कि इस परीक्षा में असफल रहे अन्य अभ्यर्थियों को (हॉरिजोंटल श्रेणी को छोड़कर) पहले ही 3 से 12 अप्रैल 2025 तक प्राप्तांकों की पुनर्गणना का अवसर प्रदान किया जा चुका है। अब यह अवसर साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों और हॉरिजोंटल श्रेणी के असफल उम्मीदवारों को दिया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें