फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 का परिणाम जारी, अन्य परीक्षाओं की साक्षात्कार सूची और नई भर्तियां भी जानें

Tue, 23 Dec 2025 08:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

RPSC Update: आरपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 का परिणाम जारी किया, संस्कृत शिक्षा विभाग में साक्षात्कार सूची घोषित की, सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती में अंतिम अवसर दिया और राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के 28 पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के अंतर्गत ब्रॉड स्पेशियलिटी साइकेट्री एवं रेडियोडायग्नोसिस के पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। विज्ञापन संख्या 06/2021-22 के तहत आयोजित इस भर्ती में साक्षात्कार 18 से 19 दिसंबर 2025 तक संपन्न हुए थे। सेवा नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए साइकेट्री के 9 और रेडियोडायग्नोसिस के 17 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन

 
संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य परीक्षा-2024 की स्थिति
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत योग विज्ञान एवं भाषा विज्ञान विषयों के लिए साक्षात्कार हेतु 1-1 अभ्यर्थी को अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरना होगा और सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी के साथ 7 जनवरी 2026 तक आयोग कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा। पात्रता जांच के बाद योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
 
सामान्य दर्शन एवं ऋग्वेद में कोई भी अभ्यर्थी सफल नहीं
आयोग ने सामान्य दर्शन एवं ऋग्वेद विषय की परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया है, जिसमें विज्ञापित पदों के मुकाबले कोई भी अभ्यर्थी न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त नहीं कर सका। विज्ञापन की शर्तों और सेवा नियमों के अनुसार योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण इन विषयों में किसी का चयन नहीं हो पाया है। यह परिणाम माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय की सिविल रिट याचिका संख्या 4637/2025 में पारित अंतरिम आदेशों की पालना में तैयार किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ‘रील स्टार’ कहे जाने पर क्या बोलीं IAS टीना डाबी: क्यों मचा सियासी-प्रशासनिक बवाल, विवाद से ABVP का नाता कैसा?
 
सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती-2024 में अंतिम मौका
सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती-2024 के अंतर्गत विचारित सूची में शामिल ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है, जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र सब्मिट नहीं किया था। आयोग द्वारा 24 से 26 दिसंबर 2025 की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर निर्धारित अवधि में आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय समय में आवेदन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में 28 पदों पर भर्ती का विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु नया विज्ञापन जारी किया है। इसमें डीएनए डिवीजन, सेरोलॉजी, नारकोटिक्स, बायोलॉजी और केमिस्ट्री डिवीजन सहित कुल 28 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और परीक्षा तिथि व स्थान की सूचना बाद में दी जाएगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें