फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से चादर पेश, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ

Tue, 23 Dec 2025 07:00 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: ख्वाजा गरीब नवाज के 814वें उर्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से अजमेर दरगाह में चादर पेश की गई। इस अवसर पर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से अजमेर दरगाह में चादर पेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर स्थित सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 814वें सालाना उर्स के अवसर पर मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में चादर पेश की गई। इस मौके पर ख्वाजा साहब की पाक बारगाह में देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

 
बुलन्द दरवाजे पर पढ़ा गया रक्षा मंत्री का संदेश
चादर पेशी के बाद दरगाह के बुलन्द दरवाजे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संदेश पढ़कर सुनाया गया। संदेश में उन्होंने उर्स की मुबारकबाद देते हुए देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और ख्वाजा गरीब नवाज के प्रेम, सौहार्द और इंसानियत के संदेश को याद किया।
 
ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में हर वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में अकीदतमंद अजमेर पहुंचते हैं। आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ राजनेता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी लगाते हैं। इसी परंपरा के तहत राजनाथ सिंह की ओर से प्रतिनिधियों के माध्यम से चादर भिजवाई गई।
विज्ञापन

 
दरगाह में पूरे अदब से अदा हुई चादर पेशी
रक्षा मंत्री की ओर से भेजी गई चादर को दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में पूरे अदब और अकीदत के साथ पेश किया। चादर पेशी के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल बना रहा और जायरीन ने मुल्क में शांति और खुशहाली के लिए दुआएं कीं।

यह भी पढ़ें- ‘रील स्टार’ कहे जाने पर क्या बोलीं IAS टीना डाबी: क्यों मचा सियासी-प्रशासनिक बवाल, विवाद से ABVP का नाता कैसा?
 
भाईचारे और एकता का संदेश
अपने संदेश में राजनाथ सिंह ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज का संदेश मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का है। भारत की ताकत उसकी एकता और विविधता में है और यही भावना देश को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कामना की कि देश में सदैव शांति और सद्भाव बना रहे।
विज्ञापन

 
उर्स के अवसर पर दरगाह में लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। खादिमों और जायरीन ने ख्वाजा साहब की बारगाह में सिर झुकाकर दुआ मांगी और उर्स की मुबारकबाद दी। पूरे परिसर में रूहानी रंगत और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें