माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी की आंसर-की
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET)-2024 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी 31 मार्च तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजित की गई थी, जिसमें 13,77,256 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। कुल 15,44,518 आवेदन प्राप्त हुए थे, यानी करीब 1.67 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
बोर्ड ने 19 मार्च को अपलोड किए थे पेपर
बोर्ड सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि REET-2024 की परीक्षा के प्रश्नपत्र 19 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे। अब बोर्ड ने आंसर-की भी जारी कर दी है, ताकि अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।
पढ़ें: 40 साल बाद कांग्रेस जिलाध्यक्षों से करेगी सीधा संवाद, 27 से दिल्ली में बैठकें होंगी शुरू
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर-की के किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 31 मार्च तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी (फाइनल आंसर-की) जारी की जाएगी।
पढ़ें: जोधपुर में आर्मी जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या, सेना की निगरानी में जांच जारी
REET-2024 परीक्षा का आयोजन
REET-2024 का आयोजन 27 और 28 फरवरी को किया गया था। परीक्षा तीन पारियों में संपन्न हुई, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।