फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान मौसम विभाग ने दी जोरदार बारिश की चेतावनी, यहां जानें अपने जिले का हाल

Sun, 02 Jul 2023 09:18 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Monsoon News: राजस्थान में लगातार मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके चलते पूरे राजस्थान में बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतवानी दी है। इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम इलाकों में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में जोरदार बरसात हो रही है। इसके अलावा कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में मानसून राजस्थान के सभी इलाकों में सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद यहां के जोधपुर और टोंक में भारी बारिश हो रही है। दोनों जिलों में करीब 11 सेमी तक बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भीलवाड़ा, अजमेर और बूंदी जिले में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई इलाकों में सामान्य बारिश हो सकती है।

यहां जमकर बरसे बादल...
मौसम विभाग के मुताबिक, टोंक और जोधपुर जिले में शुक्रवार को जोरदार बारिश दर्ज की गई। यहां मानसून सक्रिय होते बादल बरस रहे हैं। इसके अलावा बाड़मेर और पाली जिले में सात सेमी, अलवर और भीलवाड़ा जिले में छह सेमी की बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इन जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट...

  • टोंक, अजमेर और बूंदी जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली गिर सकती है। इसके साथ ही इन इलाकों में अत्याधिक भारी बारिश की चेतवानी दी गई है और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  • इसके अलावा बांसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, पाली, टोंक, सवाई माधोपुर, नागौर और आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें