फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Congress: दिल्ली में बैठक से पहले सचिन पायलट सक्रिय, समर्थक विधायकों से मिले, गहलोत खेमे में भी हलचल

Sat, 01 Jul 2023 03:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। जयपुर लौटने के बाद वे समर्थक विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे प्रदेश की सियासत और गहलोत खेमे में भी हलचल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विधायकों से मुलाकात कर रहे सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के कई नेताओं से मुलाकात करने के बाद सचिन पायलट जयपुर आ गए हैं। यहां आते ही पायलट ने अपने निवास पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी और बायतु बाड़मेर से विधायक हरीश चौधरी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और श्रीमाधोपुर से विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत, परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला सहित कई नेताओं से मुलाकात की है। 

विज्ञापन


पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और कांग्रेस दोनों ने अब तक स्पष्ट नहीं किया है कि संगठन या सरकार में उन्हें कौनसा नया पद मिलेगा? लेकिन पायलट की मुलाकातों से ये स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि उन्हें जल्दी ही पद से नवाजा जाएगा। कांग्रेस हाईकमान पायलट को साथ जोड़े रखने के लिए उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद देकर शांत कराना चाहता है। लेकिन, पायलट के उठाए गए मुद्दों पर अभी तक कोई एक्शन की बात सामने नहीं आई है। क्योंकि सीएम अशोक गहलोत इस मूड में नहीं है। ऐसे में कोई जांच कमेटी बनाने तक मामला सीमित रह सकता है।

विज्ञापन


अब गहलोत अपनी तरफ से कार्रवाई का विवरण हाईकमान तक भेजेंगे या फिर हाईकमान ही उन्हें कार्रवाई के निर्देश जारी करेगा? इसका जवाब जल्द ही दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद मिल सकता है। पायलट की कई नेताओं से मुलाकात से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके समर्थकों में भी हलचल बढ़ा दी है। 

चर्चा का विषय यही है कि सचिन पायलट को केंद्रीय नेतृत्व कौन सी जिम्मेदारी देगा और आगामी समय में राजनीतिक हैसियत किसकी ज्यादा होगी। छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में लंबे समय से गहलोत और पायलट के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व भी जुटा हुआ है।  मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव का निर्णय भी किया जाना है।
विज्ञापन




2 जुलाई तक जयपुर में ही रहेंगे पायलट 
सूत्र बताते हैं कि सचिन पायलट 2 जुलाई तक जयपुर में ही रहेंगे। इस दौरान जयपुर वे अपने समर्थकों और विधायकों से भी मुलाकात कर सकते हैं।  

3 जुलाई को अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी के साथ बैठक
कांग्रेस  अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय पर 3 जुलाई को बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सीएम गहलोत दिल्ली जाएंगे या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। यह भी तय होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें