फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: कोटा में सर्दी का नया रिकॉर्ड, शिमला-मनाली से भी ज्यादा ठंडा राजस्थान, यहां शीतलहर का अलर्ट

Thu, 05 Jan 2023 08:10 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी ने पहाड़ी राज्यों की सर्दी को भी पीछे छोड़ दिया है। चूरू, फतेहपुर, माउंटआबू और जोबनेर में न्यूनतम तापमान शिमला, मनाली और कुल्लू से नीचे दर्ज हुआ। राजस्थान के इन शहरों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फ जमने की स्थिति रही।
विज्ञापन
शेखावाटी में लगातार सर्दी का असर बढ़ता जा रहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा जिले में तो सर्दी ने नया रिकॉर्ड बन दिया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दी का ये सितम कल तक और बना रहेगा। सात जनवरी से लोगों को इससे थोड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में आज मौसम की स्थिति देखें तो गंगानगर और हनुमानगढ़ समेत कई शहरों में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और सर्द हवाओं के कारण इन शहरों में दिन भी गलन भरी सर्दी से लोग ठिठुर रहे है।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को राजस्थान के 20 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। इसके कारण इन शहरों में कल पूरे दिन कोल्ड-वेव की स्थिति बनी रही। एजुकेशन सिटी कोटा में सर्दी का नया रिकॉर्ड बन गया। कोटा में कल न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले दो साल में कोटा का जनवरी महीने का सबसे सर्द भरी रात रही। कोटा में इससे पहले 11 जनवरी 2020 को 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे आया तापमान...
राज्य में रात के तापमान के अलावा दिन के तापमान भी अभी सामान्य से नीचे दर्ज हो रहे हैं। कोटा और चूरू में कल दिन का अधिकतम तापमान यहां के सामान्य तापमान से सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज हुए। वहीं गंगानगर, सीकर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, उदयपुर, गंगानगर और बांसवाड़ा में भी कल दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहे। हनुमानगढ़ में कल दिन का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन


तेज सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी...
मौसम केंद्र जयपुर ने आज भी पांच शहरों में दिन में तेज सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें झुझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल हैं। जबकि नागौर, बीकानेर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, जयपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर और अलवर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें