फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: डोडा पोस्त की तस्करी करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Mon, 05 Feb 2024 01:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: जिले की मांगलियावास थाना पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के कब्जे से कार व तस्करी करके ले जाई जा रही डोडा पोस्त जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील ताडा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोला से मांगलियावास की तरफ कार में छिपाकर डोडा पोस्त की तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर कार चालक मनीष तेतरवाल (20) पुत्र बाबूलाल जाट के कब्जे से कार में छुपाकर लाई गई 41 किलो 40 ग्राम डोडा पोस्त बरामद की। 

विज्ञापन


आरोपी को कार और डोडा पोस्त समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच पीसांगन थाना प्रभारी सुरजीत ठौलिया को सौंपी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें