अजमेर में आठवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली।
- फोटो : सोशल मीडिया
अजमेर में रविवार को 16 साल के नाबालिग ने घर पर मां की साड़ी से फांसी लगाई और जान दे दी। सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को भी किसी तरह का कोई शक नहीं है। इस वजह से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अपनी जांच कर रही है।
अजमेर के गांधीनगर धोलाभाटा में यह हादसा हुआ। चेतन बुंदेल (16 वर्ष) पिता ललित बुंदेल ने अपने कमरे में मां की साड़ी से पंखे पर फंदा लगाया और उस पर झूल गया। जब बेटा काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो मां ने कमरे में झांककर देखा। वहां बेटा झूलता मिला। अलवर गेट थाना पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारा गया।
आठवीं का छात्र था चेतन
परिजनों ने बताया कि चेतन बुंदेल कक्षा आठवीं का छात्र था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी किसी तरह का शक नहीं जताया है। इस वजह से यह पता नहीं चल सका कि आत्महत्या क्यों की है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है। इसके लिए परिजनों, बच्चे के दोस्तों, शिक्षकों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा सकती है।