फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आरएसएस के वार्षिक महानगर पथ संचलन में 5 हजार स्वयंसेवकों ने मिलाई कदम ताल, जनता ने किया स्वागत

Sun, 04 Feb 2024 03:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को शहर में वार्षिक महानगर पथ संचलन निकाला गया। 4 किमी के इस पथ संचलन में करीब 5 हजार स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। 
विज्ञापन
आरएसएस का महानगर पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस द्वारा आयोजित वार्षिक महानगर पथ संचलन शहर के पटेल मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः पटेल मैदान पर संपन्न हुआ। पथ संचलन के रास्ते में देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियां सजाई गई थीं। कई जगहों पर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। संचलन में बच्चों से लेकर बुजुर्ग स्वयंसेवक भी शामिल हुए।

विज्ञापन


हिंदू तिथि के मुताबिक माघ माह की कृष्ण नवमी के दिन यह पथ संचलन निकाला गया। जिन मार्गों से पथ संचलन गुजरा, वहां यातायात का जिम्मा भी स्वयंसेवकों के पास ही था। पथ संचलन से आम नागरिक को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया। 

संचलन से पूर्व पटेल मैदान में चित्तौड़गढ़ प्रांत के प्रचारक विजयानंद का संबोधन हुआ। इसके तुरंत बाद पटेल मैदान के पृथ्वीराज द्वार से पथ संचलन की शुरुआत की गई। स्वयंसेवक अग्रसेन चौराहा, हाथी भाटा, आगरा गेट चौराहा, नया बाजार चौपड़, लक्ष्मी चौक, धानमंडी, दरगाह, नला बाजार, मदार गेट, गांधी भवन, कचहरी रोड और अग्रसेन चौराहा होते हुए वापस पटेल मैदान पहुंचे और यहां पथ संचलन का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें