फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: असामाजिक तत्वों ने की समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, पुलिस की समझाइश से मामला शांत

Sun, 04 Feb 2024 03:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ कर उत्पात मचाया। इससे रविवार सुबह क्षेत्र में हल्का तनाव फैल गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से उत्पातियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर इकट्ठा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के किशनगढ़ के पुराना शहर स्थित किला चौक में नगर परिषद के पास स्टेट टाइम में बनी दरगाह हजरत सुलतान पीर की मजार को बीती रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे रविवार सुबह मौके पर हल्का तनाव उत्पन्न हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मौके पर इकट्ठा होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने समाज के लोगों को समझाकर नगर परिषद के सहयोग से तुरंत मजार का पुनर्निर्माण शुरू करवा दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार शैतानसिंह यादव, सीओ सिटी मनीष शर्मा, शहर थाना अधिकारी प्रहलाद सहाय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नगर परिषद के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

मामले की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. विकास चौधरी, पार्षद हमीदा बानो, रफीक खान समेत कई नेता भी वहां पहुंच गए। मौके पर मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि प्रकरण में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सीओ सिटी मनीष शर्मा ने बताया कि फिलहाल मौके पर किसी तरह का तनाव नहीं है। भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत करा दिया गया है। नगर परिषद के सहयोग से तोड़ी गई मजार का दोबारा निर्माण भी शुरू करवा दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें