फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आरपीएससी ने तय की आरएएस मेंस की तारीख, 20 व 21 जुलाई को होगी परीक्षा, बैठक में हुआ निर्णय

Wed, 24 Jan 2024 06:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने के लिए आरपीएससी को पत्र लिखा था, जिसके बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS की मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब आरएएस मेन्स परीक्षा 20 और 21 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभ्यर्थियों ने जयपुर में कई दिनों तक परीक्षा की तारीख बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन भी किया था। पिछले 20 साल में यह पहली बार है जब अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए इतना लंबा समय मिला है। आरएएस परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा 27 और 28 जनवरी 2024 को होनी थी लेकिन अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में तय किया कि मुख्य परीक्षा की प्रस्तावित तिथि को आगे बढ़ाने के लिए आरपीएससी को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन


आरएएस मुख्य परीक्षा देने वाले करीब 19 हजार 348 अभ्यर्थियों को इस संबंध में आयोग के निर्णय का इंतजार था। आरपीएससी ने मार्च और अप्रैल में सीबीएसई की परीक्षा के मद्देनजर जुलाई में मुख्य परीक्षा की तिथि तय की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें