फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: अजमेर के नांदसी गांव में बूथ 195 पर आज रि-पोलिंग, सुबह से ही वोट डालने पहुंचने लगे लोग

Thu, 02 May 2024 08:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

LS Polls: राजस्थान में अजमेर जिले के नांदसी गांव में बनाए गए मतदान केंद्र 195 पर गुरुवार सुबह 7 बजे रि-पोलिंग शुरू हो चुकी है, जो आज शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। आज इस बूथ पर 753 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
नांदसी गांव में बूथ 195 पर आज रि-पोलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट के नांदसी गांव में आज रिपोलिंग हो रही है। बूथ पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। जब मतदान कर्मी वोटिंग पूरी होने के बाद यहां से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में मतदान सामग्री का बैग गायब हो गया, जिसमें रजिस्टर और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। इसके चलते यहां रिपोलिंग हो रही है। गुरुवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक यहां रिपोलिंग होगी। सुबह 7 बजे से ही इस बूथ पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया। यहां 753 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में 26 अप्रेल को यहां हुए मतदान में 395 वोट पड़े थे।

विज्ञापन

 

रास्ते में गुम हो गया था रजिस्टर
मतदान के बाद यहां से वोटिंग से जुड़े दस्तावेज गायब होने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर भारती दीक्षित ने पीआरओ रामकिशोर रेगर, विश्वेंद्र कुमार बेरवा, राजेंद्र सिंह, गोपाल उर्फ बद्री को सस्पेंड कर दिया था। उन्होंने बताया कि रास्ते में मतदान सामग्री का बैग गायब हो गया, जिसमें रजिस्टर और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। रजिस्टर गुम होने की जानकारी मतदान दल को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचने पर पता लगी, जब वो जरूरी दस्तावेज जमा करा रहा थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें