फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर में रईसजादे ने पेट्रोल पंप पर पानी की तरह बहाया डीजल, लोग बोले- इसे जेल में करो बंद, Video

Wed, 03 Jul 2024 06:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

स्वैग वाली रील बनाने के चक्कर में राजस्थान के एक शख्स ने अपनी गाड़ी के साथ ऐसा कारनामा कर दिया कि न सिर्फ इंटरनेट यूजर्स उसके मजे ले रहे हैं। बल्कि राज्य पुलिस ने भी अब उस पर कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सोशल मीडिया पर युवाओं द्वारा रील बनाकर अपनी रईसी का प्रदर्शन किया जा रहा है। लगातार युवा अपनी प्रसिद्धि के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं और रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे है, जिन पर पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे ही एक मामले में अजमेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए पेट्रोल पंप पर डीजल बर्बाद करने एवं लोगों की जान जोखिम में डालने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी देवेन्द्र कुमार विश्नोई के निर्देश पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर की गई। एसपी विश्नोई ने बताया कि आरोपित रामदेव मंदिर के निकट परबतपुरा, आदर्श नगर निवासी फतेह सिंह (26) पुत्र कम्मा सिंह और ग्राम छातड़ी गेगल निवासी महावीर गुर्जर (25) पुत्र हेमराज गुर्जर है, जो पेट्रोल पंप कर्मचारी है।

गेगल बालाजी पेट्रोल पंप पर बनाया वीडियो
एसपी विश्नोई ने बताया कि दोनों ने गेगल स्थित बालाजी पेट्रोल पंप पर स्कॉर्पियो कार संख्या आरजे-01 यूसी-0069 में डीजल भरने के दौरान डीजल को खुलेआम फैलाने का वीडियो (रील) बनाया था। बाद में इसे एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। वीडियो बनाने के दौरान अगर जरा सी भी चिंगारी कहीं से आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही उस दौरान पंप पर मौजूद स्टॉफ व वहां पर पेट्रोल-डीजल लेने आने वाले वाहन चालकों की भी जान जोखिम में डाली गई।
विज्ञापन




इस पोस्ट को एक्स पर @Nishantjournali नाम के एक यूजर ने शेयर कर लिखा, रील बनाने के लिए रईसजादे की हरकतों को देखिए...बर्बाद किया डीजल हो सकता था बड़ा हादसा, वायरल वीडियो में @PoliceRajasthan को संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। #Rajasthan #instagram

कमेंट्स में लोग इन दोनों ही यूजर्स को जमकर कोस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इन्हें रईसजादा नहीं मानसिक रूप से विकलांग बोलिएl ऐसे ही लोगों को मानसिक रोगों के लिए डॉक्टर के यहां इलाज की जरूरत है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि लगता है रईसी नई-नई है। अब तक इस पोस्ट पांच लाख 10 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, दो हजार से अधिक लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें