फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: IB और पुलिस की टीम ने अजमेर में फरारी काट रहे जम्मू-कश्मीर के दो तस्कर दबोचे

Thu, 08 Jun 2023 12:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जम्मू-कश्मीर के दो नशा तस्करों की अजमेर से गिरफ्तारी हुई है। ये दोनों तस्कर अजमेर में फरारी काट रहे थे, जिसकी सूचना मिलने के बाद अजमेर पुलिस और सेंट्रल आईबी की टीम ने नशा तस्करों को गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पकड़ी गई करोड़ों रुपये की हेरोइन के वंचित तस्करों को अजमेर में पकड़ा गया है। इनपुट मिलने के बाद सेंट्रल आईबी और गंज थाना पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बीती शाम आरोपियों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई है। मामला 110 करोड़ की हीरोइन तस्करी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि 90 किलोग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में 31 मई 2023 को एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें कुछ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनमें से दो आरोपित तस्कर अजमेर में फरारी काटने के लिए आ गए, वे गंज पुलिस थाना के देहली गेट रोड कमला बावड़ी क्षेत्र में स्थित होटल कृष्णा में आकर ठहरे थे। इसकी भनक जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिल गई, उसने तुरन्त ही सेन्ट्रल आईबी को सूचना दी और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सहयोग मांगा।

आईबी की टीम ने गंज थाना पुलिस की मदद से रात को होटल कृष्णा में दबिश दी। जहां पर दोनों आरोपित जम्मू-कश्मीर निवासी इरशाद और यासिन मिल गए। पुलिस दल ने उनके कमरे से उनका सामान भी जब्त कर लिया। इरशाद और यासिन की गिरफ्तारी की सूचना पर बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के सुन्दर बानी थाने का दल सब इंस्पेक्टर अमित के नेतृत्व में अजमेर पहुंच गया, जिन्होंने दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। वहां से ट्रांजिक रिमाण्ड हासिल कर दोनों तस्करों को अपने साथ लेकर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें