फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: वासुदेव देवनानी और अनीता भदेल ने भरा पर्चा, सैकड़ों समर्थक रहे मौजूद

Fri, 03 Nov 2023 02:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan Election 2023: अजमेर में उत्तर विधानसभा से वासुदेव देवनानी और दक्षिण विधानसभा से अनीता भदेल ने नामांकन भर दिया है। सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली के रूप में नामांकन भरने पहुंचे थे। दोनों प्रत्याशी पांचवीं बार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
देवनानी और भदेल ने भरा पर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन भरने का दौर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अजमेर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी व दक्षिण से अनीता भदेल ने अपना नामांकन दाखिल किया। सुबह गांधी भवन चौराहे से दोनों प्रत्याशी रैली के रूप मे खुली जीप पर सवार होकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


अजमेर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी व दक्षिण से प्रत्याशी अनीता भदेल पिछले चार बार से विधायक हैं और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने पांचवीं बार इन पर भरोसा जताते हुए इन्हें मैदान में उतारा है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में वासुदेव देवनानी ने कहा कि वह शत प्रतिशत लगातार पांचवीं बार जीत को लेकर आश्वत हैं।

अजमेर राष्ट्रवाद और सनातन धर्म को समर्थन देता आया है, अजमेर भाजपा का गढ़ है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता मोदी है, यह चुनाव कोई व्यक्ति नहीं लड़ रहा है, मोदी जी लड़ रहे हैं। इस चुनाव में भी भाजपा राष्ट्रवाद और नरेंद्र मोदी के चेहरे पर जनता के सामने वोट मांग रही है। वहीं अनादि सरस्वती के कांग्रेस में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं, दक्षिण से भाजपा की प्रत्याशी अनीता भदेल ने नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि नामांकन रैली में जिस तरह की भीड़ थी, उससे साफ जाहिर होता है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो सचिन पायलट की लड़ाई में राजस्थान से जल रहा है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार को लेकर कार्यकर्ता पूरे जोश और होश के साथ मैदान में है और चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें