महाराष्ट्र गुजरात के बाद राजस्थान में बिजरजॉय तूफान की दस्तक हुई, जिसके बाद राजस्थान के अनेक जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ बाढ़ के हालात हो गए। वहीं, अजमेर में भी तूफान का असर देखने को मिला। शहर में सुबह से ही बारिश हुई। शुरुआत में धीमी बारिश के बाद बारिश की रफ्तार अचानक तेज हुई, जिससे रोड पर वाहन चलाने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज बारिश के चलते चालकों को अपनी गाड़ी की हेडलाइट भी ऑन करनी पड़ी। आने वाले दिनों में भी राजस्थान में भीषण तूफान का असर देखने को मिलेगा।
अजमेर जिले में बिपरजॉय तूफान ने आज प्रवेश किया। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि शुक्रवार रात से ही अजमेर में मौसम बदल गया। रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। इससे गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान की दस्तक के समय हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी और मूसलाधार बारिश होगी। तूफान डिप डिप्रेशन से कन्वर्ट होकर कमजोर होगा और डिप्रेशन के रूप में यहां प्रवेश करेगा। बिपरजॉय तूफान का असर शुक्रवार रात से ही दिखाई देने लगा है। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात और शनिवार दिनभर व रात को भी बारिश का दौर चला। जो अब तक जारी है। हालांकि ये बारिश रुक-रुक कर हो रही है। बारिश के कारण गर्मी से भी राहत मिली है।