फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ का आगाज कल से, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे मुख्य अतिथि

Sat, 29 Jun 2024 08:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: नगर निगम अजमेर व क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित होने वाले सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2024 को आज अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम संयोजक व उपमहापौर नीरज जैन ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2024 का उद्घाटन कल दिनांक 30 जून को शाम 6:00 बजे पटेल स्टेडियम मे मशाल जलाकर विधिवत आगाज किया जाएगा।
विज्ञापन
पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ का आगाज कल से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व स्वायत शासन मंत्री जाबर सिंह खर्रा उपस्थित रहेंगे, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में धरोहर जनप्रतिनिधि के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत व देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, उद्घाटन की अध्यक्षता महापौर ब्रजलता हाड़ा करेंगी। आयुक्त देशदान सिंह चारण सहित सभी पार्षदगण, अधिकारीगण, कर्मचारी, खिलाड़ी सहित सभी खेल प्रेमी उपस्थित रहेंगे ।

विज्ञापन

जैन ने बताया कि कल 5 खेलों के माध्यम से महोत्सव शुरू होगा और एक फुटबॉल का मैत्री मैच पुलिस व प्रशासन के मध्य होगा। अब तक लगभग 3600 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। कल 30 जून को योगा पटेल स्टेडियम में, वॉलीबाल पटेल स्टेडियम में, फुटबॉल पटेल स्टेडियम में, शूटिंग करणी शूटिंग लोहगाल, बैडमिंटन इंडोर में आहूत होंगे।

उपमहापौर नीरज जैन ने बताया कि अजमेर की प्रतिभाओं को मंच देने व उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा कई वर्षों से अनवरत खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। 
विज्ञापन


अजमेर वासियों में खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों मे टीम भावनाएं बढ़े। जिस क्रम में आगामी 30 जून से 7 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने है। जिसमें कबड्डी, बोलीबाल, बैडमिंटन, हॉकी, शूटिंग, बास्केटबॉल, कुश्ती, लॉन टेनिस, फुटबॉल, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग,योग, खो-खो, टेबल टेनिस, स्केटिंग, तीरंदाजी आदि खेलों हेतु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें